Aala Se Aala Rif'at Wale
Written by Mustafa Raza Khan Qadri
आला से आला रिफ़त वाले, बाला से बाला अज़मत वाले
सब से बरतर इज़्ज़त वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
सब से ज़ाएद हुरमत वाले, सब से बढ़ कर हिम्मत वाले
सब से बरतर क़ुदरत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
जाह-ओ-जलाल-ओ-वजाहत वाले, क़ुव्वत-ओ-सतवत-ओ-सौलत वाले
शान-ओ-शौकत हशमत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
तुम हो माह-ए-लाहूत ख़लवत, तुम हो शाह-ए-नासूत जलवत
तुम हो जामइयत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
तुम हो जौहर-ए-फ़र्द-ए-इज़्ज़त, तुम हो जिस्म-ओ-जाँ-ओ-वजाहत
तुम हो ताज-ए-रिफ़त वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
तुम हो आब-ए-ऐन-ए-रहमत, तुम हो ताब-ए-माह-ए-वहदत
ऐ चमकीली रंगत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
तुम हो नहर-ए-बहर-ए-वहदत, तुम हो प्यारे मन्बा-ए-कसरत
वहदत वाले कसरत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
मालिक-ए-कुल के तुम हो नाएब, सब है तुम्हारा हाज़िर ग़ाएब
तुम हो शुहूद-ओ-ग़ैबत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
तुम हो साया-ए-रब-ए-इज़्ज़त, तुम हो माया-ए-ख़ल्क़-ओ-ख़िल्क़त
दोनों जहान की ज़ीनत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
तुम हो साहिब-ए-इज़-ओ-करामत, तुम हो लअल-ए-नगीं करामत
तुम हो निहायत-ए-रहमत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
औहा इलैकाल्लाहु मा औहा, मं यलमूहा इल्ला अनता
मौला सिर्र-ए-क़ुदरत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
चेहरा मतलअ-ए-नूर-ए-इलाही, सीना मख़ज़न-ए-राज़-ए-ख़ुदाई
शर्ह-ए-सद्र-ए-सदारत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
तुम हो हमारे हम हैं तुम्हारे, रब के प्यारे राज़ दुलारे
इज़्ज़त वाले अज़मत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
हम हैं बैठे तेरे द्वारे, अपनी अपनी झोली पसारे
दाता प्यारे दौलत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाह
हर इल्लत के तुम हो दाफे हर मुश्किल के तुम हो राफे
सेहत वाले कुदरत वाले सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
हर कुर्बत के तुम हो दाफे हर बीमारी के तुम हो नाफे
ऐ सरमाया राहत वाले सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
बंद-ए-अलम और बंदे तुम्हारे आओ आओ प्यारे प्यारे
रफत वाले रहमत वाले सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
ख़ाक-ए-क़दम की याद-ए-क़सम की ये है इज़्ज़त आप के दम की
अर्श से आज़म तुर्बत वाले सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सिदरा तुम्हारा अर्श तुम्हारा कुर्सी तुम्हारी फ़र्श तुम्हारा
मालिक-ए-दोज़ख़ ओ जन्नत वाले सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
रब ने तुम को सैर कराई अपनी खुदाई तुम को दिखाई
ऐसी अच्छी बसारत वाले सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
अर्श-ए-ख़ुदा तक किस की रसाई दौलत-ए-रूयत किस ने पाई
ऐसी दौलत ओ रिफ़अत वाले सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
पाया तुम ने रुतबा उलिया क़ाबा क़ौसैनि औ अदना
हक़ से ऐसी क़ुरबत वाले सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
ग़ायब कैसे न होता हाज़िर जब है बातिन खुद ही ज़ाहिर
इल्म-ए-ग़ैब ओ शहादत वाले सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
तुम हो शमअ-ए-इल्म ओ हिकमत तुम हो ज़ौ-ए-नूर-ए-हिदायत
ऐ नूरानी तलअत वाले सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
तुम हो बाग़-ए-बहार ओ रहमत दिल है ग़ुंचा राज़-ए-वहदत
भीनी भीनी नखत वाले सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
मौज-ए-अव्वल बहर-ए-रहमत जोश-ए-आख़िर बहर-ए-राफ़त
फ़ैज़ ओ जूद ओ सखावत वाले सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
तुम हो वजह-ए-ख़िलक़त तुम हो सिर्र-ए-ग़ैब ओ शहादत
राज़-ए-वहदत ओ कसरत वाले सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
तुम हो फ़तह-ए-बाब-ए-नबुवत तुम से ख़त्म-ए-दौर-ए-रिसालत
इन की पिछली फ़ज़ीलत वाले सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
तुम हो हक़ के वो है तुम्हारा सब है तुम्हारा जो है इस का
हक़ से ऐसी उल्फ़त वाले सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका वसल्लम सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सरवर-ओ-आक़ा मालिक-ओ-मौला, दोनों जग के तुम हो दाता
रहमत वाले, राफ़त वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका व सल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सारे रसूलों से तुम बरतर, तुम सारे नबियों के सरवर
सब से बेहतर उम्मत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका व सल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
कौन है महबूबों में तुम सा, कोई नहीं है हशा कल्ला
प्यारी प्यारी सूरत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका व सल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
हक़ ने है तुम को किया, बे-मिस्ल-ओ-नज़ीर-ओ-बे-हमता
अच्छी अच्छी सीरत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका व सल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
दोनों जहां के सरवर तुम हो, दीन-ए-हक़ के रहबर तुम हो
शमा-ए-बज़्म-ए-हिदायत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका व सल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
अर्श की ज़ीनत तुम ही से है, फ़र्श की नज़हत तुम ही से है
हुस्न-ओ-लताफ़त वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका व सल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
मह को तुम ने टुकड़े किया है, सूरज तुम ने लौटाया है
ज़ोर-ए-दस्त-ए-क़ुदरत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका व सल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
नाफ़ि-ए-इल्लत, दाफ़ि-ए-कुर्बत, तुम हो कहफ़-ए-रोज़-ए-मुसीबत
रब से इज़्न-ए-शफ़ाअत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका व सल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
कोई नहीं है ऐसा आक़ा, परदा ढांपे जो तंगों का
शर्म-ओ-हया-ओ-ग़ैरत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका व सल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
लि-ल्लाह ख़बर लो नूरी की, अच्छी सूरत हो नूरी की
चांद से अच्छी सूरत वाले, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु
सल्लल्लाहु अलैका व सल्लम, सल्लल्लाहु सल्लल्लाहु