Home/Muhammad Ilyas Attar Qadri/Izn-e-Taiba mujhe Sarkar-e-Madina de do

इज़न-ए-तैयबा मुझे सरकार-ए-मदीना दे दो

Written by Muhammad Ilyas Attar Qadri

100%
इज़न-ए-तैयबा मुझे सरकार-ए-मदीना दे दो ले चले मुझ को जो तैयबा वो सफीना दे दो याद-ए-तैयबा में तड़पने का क़रीना दे दो चश्म-ए-तर सोज़-ए-जिगर शाह-ए-मदीना दे दो फूँक दे जो मरी खुशियों का नशीमन आक़ा चाक-ए-दिल चाक-ए-जिगर सोज़िश-ए-सीना दे दो चार यारों का तुम्हें वास्ता देता हूँ शहा! अपना ग़म मुझ को शहंशाह-ए-मदीना दे दो वक़्त-ए-आख़िर है चली जान-ए-रसूल-ए-अकरम एक झलक ऐ मरे सुलतान-ए-मदीना दे दो सदक़ा शहज़ादी-ए-कौदैन का क़दमों में मौत मुझ को दे दो मरे सुलतान-ए-मदीना दे दो कसरत-ए-माल की आफ़त से बचा आक़ा अपने अत्तार को उल्फ़त का ख़ज़ीन दे दो