Home/Muhammad Ilyas Attar Qadri/Jald Hum Aazim-e-Gulzar-e-Madina Honge

जल्द हम आज़िम-ए-गुलज़ार-ए-मदीना होंगे

Written by Muhammad Ilyas Attar Qadri

100%
जल्द हम आज़िम-ए-गुलज़ार-ए-मदीना होंगे हाज़िर-ए-दरगाह-ए-सरकार-ए-मदीना होंगे अब तो नूरानी चमन ज़ार-ए-मदीना होंगे सामने अब मरे कहसार-ए-मदीना होंगे सबज़ गुंबद की वहां खूब बहारें होंगी रूबरू फिर मरे अश्ज़ार-ए-मदीना होंगे वज्द आ जाएगा किस्मत को भी उस दम वल्लाह सामने जब मरे सरकार-ए-मदीना होंगे उन की रहमत से जो मिल जाए बक़ी-ए-ग़रक़द बिल्यकीन कब्र में अनवार-ए-मदीना होंगे काफ़िले की यूं मदीने से जुदाई होगी मुज़्तर-ओ-ग़मज़दा ज़ुव्वार-ए-मदीना होंगे नज़अ में कब्र में महशर में वो पाएं आराम दार-ए-फ़ानी में जो बीमार-ए-मदीना होंगे हश्र से क्यों हो परेशान गुनाहगारो तुम अपने हामी वहां सरकार-ए-मदीना होंगे उन को हासिल मरे आक़ा की शफ़ाअत होगी जो कोई हाज़िर-ए-दरबार-ए-मदीना होंगे मेरी सरकार का आएगा बुलावा उन को जो कोई दिल से तलबगार-ए-मदीना होंगे नज़अ में आशिक़ों की ईद ही हो जाएगी उन के सरहाने तो सरकार-ए-मदीना होंगे हश्र में जाएंगे अत्तार यूं इंशा अल्लाह अपनी दाढ़ी में सजे ख़ार-ए-मदीना होंगे