Home/Allama Hasan Raza Khan/Na Ho Mayoos Mere Dukh Dard Wale

ना हो मायूस मेरे दुख दर्द वाले

Written by Allama Hasan Raza Khan

100%
ना मायूस हो मेरे दुख दर्द वाले दर-ए-शाह पर आ हर मरज़ की दवा ले जो बीमार-ए-ग़म ले रहा हो संभाले वो चाहे तो दम भर में इसको संभाले ना कर इस तरह ऐ दिल-ए-ज़ार नाले वो हैं सब की फ़रियाद के सुनने वाले कोई दम में अब डूबता है सफ़ीना ख़ुदारा ख़बर मेरी ऐ नाख़ुदा ले सफ़र कर ख़याल-ए-रुख़-ए-शाह में ऐ जां मुसाफ़िर निकल जा उजाले उजाले तही दस्त-ओ-सौदा-ए-बाज़ार-ए-महशर मेरी लाज रख ले मेरे ताज वाले