Home/Imam Ahmad Raza Khan Qadri/Rukh Din Hai Ya Meher Sama Yeh Bhi Nahin Woh Bhi Nahin

Rukh Din Hai Ya Meher Sama Yeh Bhi Nahin Woh Bhi Nahin

Written by Imam Ahmad Raza Khan Qadri

100%
रुख़ दिन है या मेहर समा, ये भी नहीं वो भी नहीं शब-ए-ज़ुल्फ़ या मुश्क-ए-ख़ता, ये भी नहीं वो भी नहीं मुमकिन में ये कुदरत कहां, वाजिब में अब्दियत कहां हैरान हूं ये भी है ख़ता, ये भी नहीं वो भी नहीं Haq ये कि हैं अब्द-ए-इलाह, और आलम-ए-इमकां के शाह बरज़ख़ हैं वो सिर्र-ए-ख़ुदा, ये भी नहीं वो भी नहीं बुलबुल ने गुल उन को कहा, क़ुमरी ने सर्व-ए-जां फ़ज़ा हैरत ने झंझला कर कहा, ये भी नहीं वो भी नहीं ख़ुरशीद था किस ज़ोर पर, क्या बढ़ के चमका था क़मर बे-पर्दा जब वो रुख़ हुआ, ये भी नहीं वो भी नहीं डर था कि इसयां की सज़ा, अब होगी या रोज़-ए-जज़ा दी उन की रहमत ने सदा, ये भी नहीं वो भी नहीं कोई है नाज़ां ज़ुहद पर, या हुस्न-ए-तौबा है सिपेहर यां है फ़क़त तेरी अता, ये भी नहीं वो भी नहीं दिन लहू में खोना तुझे, शब सुबह तक सोना तुझे शर्म-ए-नबी ख़ौफ़-ए-ख़ुदा, ये भी नहीं वो भी नहीं रिज़्क़-ए-ख़ुदा खाया किया, फ़रमान-ए-हक़ टाला किया शुक्र-ए-करम तर्स-ए-सज़ा, ये भी नहीं वो भी नहीं है बुलबुल-ए-रंगीं रज़ा, या तूती-ए-नग़्मा सरा हक़ ये कि वासिफ़ है तेरा, ये भी नहीं वो भी नहीं