Home/Muhammad Ilyas Attar Qadri/Subh hoti hai shaam hoti hai

सुबह होती है शाम होती है

Written by Muhammad Ilyas Attar Qadri

100%
सुबह होती है शाम होती है उम्र यूँही तमाम होती है पूरी कब आरज़ू मदीने की शाह-ए-खैर-उल-अनाम होती है मुस्तफ़ा का है जो भी दीवाना उस पे रहमत मुदाम होती है सुन्नतों का है जो भी शैदाई उस पे दोज़ख़ हराम होती है बख़्त-ए-ज़ायरों की मक्के में सुबह, तय्यबा में शाम होती है या हबीब-ए-खुदा करम कर दो! दूर कब ग़म की शाम होती है खूब इंसान को करती है रुसवा जब ज़बां बे-लगाम होती है गर तकब्बुर हो दिल में ज़र्रा भर सुन लो जन्नत हराम होती है माल-ओ-दौलत के आशिक़ों की हर आरज़ू ना-तमाम होती है या उमर! दीन-ए-हक़ के अदा पर तेग़ कब बे-नियाम होती है? पाए रुतबा शहीद का खुल्द उस लिए दू ही गाम होती है सुन लो हर एक नेक शख़्सियत क़ाबिल-ए-एहतराम होती है उठो अत्तार तय्यबा चलते हैं उन की रहमत तो आम होती है