Home/Muhammad Ilyas Attar Qadri/Allah ko maane jo Muhammad ko na maane

अल्लाह को माने जो मुहम्मद को न माने

Written by Muhammad Ilyas Attar Qadri

100%
अल्लाह को माने जो मुहम्मद को न माने लारीब वह नारी हुआ इनकार-ए-नबी से वह नार-ए-जहन्नम का है हक़दार यक़ीनन है जिस को अदावत किसी भी यार-ए-नबी से ऐ ज़ाइर-ए-तैयबा! यह दुआ कर मेरे हक़ में मुझ को भी बुलावा मिले दरबार-ए-नबी से दुनिया के नज़ारों से भला क्या हो सुरूकार उश्शाक़ को बस इश्क़ है गुलज़ार-ए-नबी से दीवानों के आँसू नहीं थमते दम-ए-रुख़सत जब सू-ए-वतन जाते हैं दरबार-ए-नबी से जल्वों से खुदाया मेरा सीना हो मदीना आँखें भी हों ठंडी मेरी दीदार-ए-नबी से