Home/Imam Ahmad Raza Khan Qadri/Chamak tujh say patay hain sab panay walay

चमक तुझ से पाते हैं सब पाने वाले

Written by Imam Ahmad Raza Khan Qadri

100%
चमक तुझ से पाते हैं सब पाने वाले मिरा दिल भी चमका दे चमकाने वाले बरसता नहीं देख कर अबर-ए-रहमत बदों पर भी बरसा दे बरसाने वाले मदीना के ख़ित्ते ख़ुदा तुझ को रखे ग़रीबों फ़क़ीरों के ठहराने वाले तू ज़िंदा है वल्लाह तू ज़िंदा है वल्लाह मेरे चश्म-ए-आलम से छुप जाने वाले मैं मुजरिम हूँ आक़ा मुझे साथ ले लो के रस्ते में हैं जा बजा थाने वाले हरम की ज़मीं और क़दम रख के चलना अरे सर का मौक़ा है ओ जाने वाले