Home/Muhammad Ilyas Attar Qadri/Hum ko Allah aur Nabi se pyaar hai

हम को अल्लाह और नबी से प्यार है

Written by Muhammad Ilyas Attar Qadri

100%
हम को अल्लाह और नबी से प्यार है इन्शा अल्लाह अपना बेड़ा पार है उम्माहतुल मोमिनीन व चार यार सब सहाबा से हमें तो प्यार है गौस व ख़्वाजा दाता और अहमद रज़ा से भी और हर इक वली से प्यार है ”या रसूल अल्लाह उन्ज़ुर हालना“ तालिव-ए-नज़्र-ए-करम बदकार है ”या हबीब अल्लाह इस्मा’ कालना“ इल्तिजा या सय्यदल अबरार है ”इन्ननी फ़ी बहरी हम्मिम मुग़्रक़ुन“ नाओ डांवा डोल दर-ए-मंजधार है ”खुज़ यदी सहिल लना अशकालना“ नाख़ुदा आओ तो बेड़ा पार है हो अदु गारत वसीला उस का जो जान-ए-आलम! तेरा यार-ए-गार है दुश्मनों की जो उड़ा दे गर्दनें या उमर! दरकार वो तलवार है वास्ता उस्मान का आक़ा अल-मदद दुश्मनों ने मुझ पे की यलग़ार है