Home/Maulana Muhammad Jamil-ur-Rehman Razvi/Khuda ke fazl se hum par hai saya Ghous-e-Azam ka

खुदा के फ़ज़्ल से हम पर है साया गौस-ए-आज़म का

Written by Maulana Muhammad Jamil-ur-Rehman Razvi

100%
खुदा के फ़ज़्ल से हम पर है साया गौस-ए-आज़म का हमें दोनों जहाँ में है सहारा गौस-ए-आज़म का बलियात-ओ-ग़म-ओ-अफ़कार क्यों कर घेर सकते हैं सरों पर नाम लीवों के है पंजा गौस-ए-आज़म का मुरीदी ला तख़फ़ कह कर तसल्ली दी ग़ुलामों को क़यामत तक रहे बे-ख़ौफ़ बंदा गौस-ए-आज़म का जो अपने को कहे मेरा मुरीदों में वो दाख़िल है यह फ़रमाया हुआ है मेरे आक़ा गौस-ए-आज़म का सिजिल उन को दिया वो रब ने जिस में साफ़ लिखा है कि जाए ख़ुल्द में हर नाम लेवा गौस-ए-आज़म का हमारी लाज किस के हाथ है बग़दाद वाले के मुसीबत टाल देना काम किस का गौस-ए-आज़म का जहाज़-ए-ताजिराँ गर्दाब से फ़ौरन निकल आया वज़ीफ़ा जब उन्हों ने पढ़ लिया या गौस-ए-आज़म का