या इलाही रहम फ़रमा मुस्तफ़ा के वास्ते
या रसूल अल्लाह करम कीजे ख़ुदा के वास्ते
मुश्किलें हल कर शह-ए-मुश्किल कुशा के वास्ते
कर बलाएँ रद शहीद-ए-कर्बला के वास्ते
सय्यद-ए-सज्जाद के सदक़े में साजिद रख मुझे
इल्म-ए-हक़ दे बाक़िर-ए-इल्म-ए-हुदा के वास्ते
सिद्क़-ए-सादिक़ का तसदक़ सादिक़-उल-इस्लाम कर
बे-ग़ज़ब राज़ी हो काज़िम और रज़ा के वास्ते
बहर-ए-मारूफ़-ओ-सरी मारूफ़ दे बे-ख़ुद सरी
जुंद-ए-हक़ में गिन जुनैद-ए-बा-सफ़ा के वास्ते
बहर-ए-शिबली शेर-ए-हक़ दुनिया के कुत्तों से बचा
एक का रख अब्दु-ए-वाहिद बे-रिया के वास्ते
बुल-फ़रह का सदक़ा कर ग़म को फ़रह दे हसन-ओ-सअद
बुल-हसन और बू-सईद-ए-सअद-ज़ा के वास्ते
क़ादरी कर क़ादरी रख क़ादरियों में उठा
क़ादिर-ए-अब्दुल क़ादिर-ए-क़ुदरत-नुमा के वास्ते
अहसन-उल्लाह-लहुम-रिज़क़न से दे रिज़्क़-ए-हसन
बंदा-ए-रज़्ज़ाक़-ए-ताज-उल-असफ़िया के वास्ते
नस्र-ए-अबी सालेह का सदक़ा सालेह-ओ-मंसूर रख
दे हयात-ए-दीन मुहय्य-ए-जाँ फ़ज़ा के वास्ते
तूर-ए-इरफ़ान-ओ-उलू-ओ-हम्द-ओ-हुस्न-ओ-बहा
दे अली मूसा हसन अहमद बहा के वास्ते
बहर-ए-इब्राहिम मुझ पर नार-ए-ग़म गुलज़ार कर
भीक दे दाता भिखारी बादशाह के वास्ते
ख़ाना-ए-दिल को ज़िया दे रू-ए-ईमाँ को जमाल
शह-ए-ज़िया मौला जमाल-उल-औलिया के वास्ते
दे मुहम्मद के लिए रोज़ी कर अहमद के लिए
ख़्वान-ए-फ़ज़्ल-उल्लाह से हिस्सा गदा के वास्ते
दीन-ओ-दुनिया के मुझे बरकात दे बरकात से
इश्क़-ए-हक़ दे इश्क़ी-ए-इश्क़-ए-इंतमा के वास्ते
हुब-ए-अहल-ए-बैत दे आल-ए-मुहम्मद के लिए
कर शहीद-ए-इश्क़ हमज़ा पेशवा के वास्ते
दिल को अच्छा तन को सुथरा जान को पुर-नूर कर
अच्छे प्यारे शम्स-ए-दीन बद्र-उल-उला के वास्ते
दो जहाँ में खादिम-ए-आल-ए-रसूल अल्लाह कर
हज़रत-ए-आल-ए-रसूल-ए-मुक़तदा के वास्ते
सदक़ा उन अअयान का दे छ ऐन अज़्म-ओ-अमल
अफ़्व-ओ-इरफ़ान आफ़ियत अहमद रज़ा के वास्ते