Home/Muhammad Ilyas Attar Qadri/Ya Khuda Meri Maghfirat Farma

या खुदा मेरी मग़फ़िरत फ़रमा

Written by Muhammad Ilyas Attar Qadri

100%
या खुदा मेरी मग़फ़िरत फ़रमा बाग़-ए-फ़िरदौस मरहमत फ़रमा दीन-ए-इस्लाम पर मुझे या रब इस्तिक़ामत तू मरहमत फ़रमा तू गुनाहों को कर मुआफ़ अल्लाह! मेरी मक़बूल माज़रत फ़रमा मुस्तफ़ा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का वसीला-ए-तौबा पर तू इनायत मुदावमत फ़रमा मौत ईमान पे दे मदीने में और महमूद आक़िबत फ़रमा तू शरफ़-ए-ज़ेर-ए-गुम्बद-ए-ख़ज़रा मुझ को मरने का मरहमत फ़रमा सरफ़राज़ और सुर्ख़रू मौला मुझ को तू रोज़-ए-आख़िरत फ़रमा मुश्किलों में मेरे खुदा मेरी हर क़दम पर मुआविनत फ़रमा मुझ को क़ुफ़्ल-ए-मदीना (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) पर या रब तू इनायत मुदावमत फ़रमा या खुदा मदनी क़ाफ़िलों पर भी तू इनायत मुदावमत फ़रमा काश! छोड़ूँ न मदनी इनामात तू इनायत मुदावमत फ़रमा हो न अत्तार हश्र में रुस्वा बे-हिसाब इस की मग़फ़िरत फ़रमा