Home/Maulana Muhammad Jamil-ur-Rehman Razvi/Zikr-e-Huzoor-e-Pak Hai Mere Liye Ghiza-e-Rooh

ज़िक्र-ए-हुज़ूर-ए-पाक है मेरे लिए ग़ज़ा-ए-रूह

Written by Maulana Muhammad Jamil-ur-Rehman Razvi

100%
ज़िक्र-ए-हुज़ूर-ए-पाक है मेरे लिए ग़ज़ा-ए-रूह क़ल्ब का चैन इस से है इसे दवा-ए-रूह ऐसा मुझे करे ख़ुदा याद-ए-हुज़ूर में फ़ना हर रग-ओ-पे में इश्क़-ए-शाह-ए-मेरे रहे बज़ाए रूह मदहत-ए-शाह-ए-दीं का नूर हर रग-ओ-पे में है ज़रूर क़ब्र में थी जो तीरगी फैल गई ज़िया-ए-रूह तैबा पे है इधर नज़र हूरों का इश्तियाक़ इधर देखिये बाद-ए-इंतक़ाल कौन सी सिम्त जाए रूह करलो क़बूल या-नबी अर्ज़-ए-जमील-ए-क़ादरी जब कि जुदा हो जिस्म से तैबा में घर बनाए रूह