Home/Muhammad Ilyas Attar Qadri/Aaj Hain Har Jagah Aashiqan-e-Rasool

Aaj Hain Har Jagah Aashiqan-e-Rasool

Written by Muhammad Ilyas Attar Qadri

100%
आज हैं हर जगह आशिक़ान-ए-रसूल, महव-ए-नअत-ओ-सना आशिक़ान-ए-रसूल जश्न-ए-मीलाद का सब रहे हैं मना, बंदगान-ए-ख़ुदा आशिक़ान-ए-रसूल जश्न-ए-मीलाद से इश्क़ है प्यार है, हैं मनाते सदा आशिक़ान-ए-रसूल माह-ए-मीलाद में ख़ूब लहराइए, घर पे झंडा हरा आशिक़ान-ए-रसूल आमद-ए-मुस्तफ़ा मरहबा मरहबा, सब लगाओ सदा आशिक़ान-ए-रसूल सीखने सुन्नतें, मस्जिद आओ चलें, लाए हैं क़ाफ़िला आशिक़ान-ए-रसूल याद रखना कभी छोड़ना मत कभी, दामन-ए-मुस्तफ़ा आशिक़ान-ए-रसूल रहमत-ए-किबरिया तुम पे हो दाइमन, है हमारी दुआ आशिक़ान-ए-रसूल तुम पे फ़ज़्ल-ए-ख़ुदा, रहमत-ए-मुस्तफ़ा, हो बरोज़-ए-जज़ा आशिक़ान-ए-रसूल काश! दुनिया में तुम दो ब-फ़ज़्ल-ए-ख़ुदा, दीं का डंका बजा आशिक़ान-ए-रसूल तुम पे हो क़ब्र में हर जगह हश्र में, साया-ए-मुस्तफ़ा आशिक़ान-ए-रसूल बे-नमाज़ी रहें कुछ न रोज़े रखें, उन को किस ने कहा? आशिक़ान-ए-रसूल आलिमों पर हँसें, फब्तियाँ भी कसें, उन को किस ने कहा? आशिक़ान-ए-रसूल जो के गाने सुनें, फिल्म बीनी करें उन को किस ने कहा? आशिक़ान-ए-रसूल बद निगाही करें, बद कलामी करें उन को किस ने कहा? आशिक़ान-ए-रसूल खाएं रिज़्क़-ए-हराम, ऐसे हैं बद लगाम उन को किस ने कहा? आशिक़ान-ए-रसूल अहद तोड़ा करें, झूठ बोला करें उन को किस ने कहा? आशिक़ान-ए-रसूल जो सताते रहें दिल दुखाते रहें उन को किस ने कहा? आशिक़ान-ए-रसूल चुग़लियों तोहमतों, में जो मशग़ूल हों उन को किस ने कहा? आशिक़ान-ए-रसूल गालियां जो बकें ऐब दरयां करें उन को किस ने कहा? आशिक़ान-ए-रसूल दाढ़ियां जो मुंडाएं करें ग़ीबतें उन को किस ने कहा? आशिक़ान-ए-रसूल काश! अत्तार का तैबा में खात्मा हो करो ये दुआ आशिक़ान-ए-रसूल बुख़्ल की तारीफ़ हुवा मलकतु इमसाकिल माली हैसु यजीबु बज़लु-हू बि हुक्मिश शरई अविल मुरुअति यानी जिस चीज़ का ख़र्च करना शरअन या मुरुवतन ज़रूरी हो वहां ख़र्च न करना। (हदीक़ा नदिया शरह तरीक़ा मुहम्मदिया ज २ स २७) ग़ीबत की तारीफ़ किसी (ज़िंदा या मुर्दा) शख़्स के पोशीदा ऐब को (जिस का वह दूसरों के सामने ज़ाहिर होना पसंद न करता हो) उस की बुराई करने के तौर पर ज़िक्र करना। (बहार-ए-शरीअत हिस्सा ९ स १७ मकतबतुल मदीना कराची) नौहा की तारीफ़ मय्यत के औसाफ़ मुबालग़ा के साथ (यानी मय्यत की बढ़ा चढ़ा कर तारीफ़) बयान कर के आवाज़ के साथ रोना। (बहार-ए-शरीअत ज अव्वल स ८५७ मकतबतुल मदीना कराची)